समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द (Paronyms)
कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनमें स्वर, मात्रा अथवा व्यंजन में थोड़ा-सा अन्तर होता है। वे बोलचाल में लगभग एक जैसे लगते हैं, परन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है। ऐसे शब्द 'समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द' कहलाते हैं।
जैसे- घन और धन दोनों के उच्चारण में कोई खास अन्तर महसूस नहीं होता परन्तु अर्थ में भिन्नता है।
घन= बादल धन= सम्पत्ति
नीचे कुछ ऐसे ही शब्द और उनके अर्थ दिया जा रहा हैं।
शब्द अर्थ शब्द अर्थ
(1) बहु अत्यधिक बहू पुत्रवधू
(2) गाड़ी यान गाढ़ी गहरी
(3) बहार शोभा बाहर आंगन में
(4) नियत निश्चित नीयत इरादा
(5) खोलना बन्धनमुक्त करना खौलना उबलना
(6) गिरि पर्वत गिरी बीज
(7) कोश म्यान कोष खजाना
(8) वात हवा बात बातचीत
(9) सकल पूरा शकल टुकड़ा
(10) पास उत्तीर्ण पाश बन्धन
(11) आदि प्रारम्भ आदी आदत
(12) तरणि सूर्य तरणी नाव
(13) लक्ष लाख लक्ष्य निशाना
(14) प्रसाद कृपा प्रास भवन
(15) कृति रचना कृती पुण्यात्मा
(16) गृह घर ग्रह नौ ग्रह
(17) हाल दशा हॉल बड़ा कमरा
(18) बुरा खराब बूरा शक्कर
(19) चर्म चमड़ा चरम अत्यधिक
(20) इति समाप्त ईति भय
(21) अचार खट्टा खाद्य पदार्थ आचार व्यवहार
(22) अधम नीच अधर्म पाप
(23) बली शक्तिशाली बलि बलिदान
(24) बार पुनः वार दिन
(25) अवधि समय अवधी भाषा
(26) पृष्ट पूछा हुआ पृष्ठ पन्ना
(27) अन्न अनाज अन्य दूसरा
(28) सम समान शम शान्ति
(29) सर तालाब शर बाण
(30) जवान युवा जबान बोली
(31) कुल वंश कूल किनारा
(32) छात्र विद्यार्थी क्षात्र क्षत्रिय
(33) चिर देर चीर वस्त्र
(34) उपकार भलाई अपकार बुराई
(35) अंस कन्धा अंश हिस्सा
(36) भवन घर भुवन संसार
(37) अविराम लगातार अभिराम सुन्दर
(38) क्रम सिलसिला कर्म कार्य
(39) सन जूट सन् साल, वर्ष
(40) सीसा एक धातु शीशा दर्पण
(41) व्रत उपवास वृत्त घेरा
(42) अध्ययन पढ़ना अध्यापन पढ़ाना
हिन्दी व्याकरण
• भाषा • लिपि • व्याकरण • वर्ण,वर्णमाला • शब्द • वाक्य • संज्ञा • सर्वनाम • क्रिया • काल • विशेषण • अव्यय • लिंग • उपसर्ग • प्रत्यय • तत्सम तद्भव शब्द • संधि 1 • संधि 2 • कारक • मुहावरे 1 • मुहावरे 2 • लोकोक्ति • समास 1 • समास 2 • वचन • अलंकार • विलोम • अनेकार्थी शब्द • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 1 • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 2 • पत्रलेखन • विराम चिह्न • युग्म शब्द • अनुच्छेद लेखन • कहानी लेखन • संवाद लेखन • तार लेखन • प्रतिवेदन लेखन • पल्लवन • संक्षेपण • छन्द • रस • शब्दार्थ • धातु • पदबंध • उपवाक्य • शब्दों की अशुद्धियाँ • समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द • वाच्य • सारांश • भावार्थ • व्याख्या • टिप्पण • कार्यालयीय आलेखन • पर्यायवाची शब्द • श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द • वाक्य शुद्धि • पाठ बोधन • शब्द शक्ति • हिन्दी संख्याएँ • पारिभाषिक शब्दावली •
0 comments:
Post a Comment