E-mail

onlinetaiyarigroup@gmail.com

 

ONLINE TAIYARI GROUP आपका स्वागत करता है |

क्रिया (Verb)

  

 क्रिया (Verb)


जिन शब्दों से किसी काम के करने या होने का ज्ञान हो उसे क्रिया कहते है।

दूसरे शब्दों मेंजिस शब्द से किसी काम का करना या होना समझा जायउसे क्रिया कहते है। 

जैसेपढ़नाखानापीनाजाना इत्यादि।

क्रिया के भेद

प्रयोग की दृष्टि से क्रिया के प्रकार

(1) प्रेरणार्थक क्रिया (Causative Verb)                                             (2) यौगिक क्रिया

(3) द्विकर्मक क्रिया (Double Transitive Verb)                               (4) संयुक्त क्रिया  (Compound Verb)

(5) सहायक क्रिया (Helping Verb)                                                  (6) नामबोधक क्रिया (Nominal Verb)

(7) पूर्वकालिक क्रिया (Absolutive Verb)

(1)प्रेरणार्थक क्रिया (Causative Verb) -  जिन क्रियाओ से इस बात का बोध हो कि कर्ता स्वयं कार्य  कर किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता हैवे प्रेरणार्थक क्रिया कहलाती है।   जैसे -  काटना से कटवानाकरना से कराना।

एक अन्य उदाहरण इस प्रकार है    मोहन मुझसे किताब लिखाता है।

इस वाक्य में मोहन (कर्तास्वयं किताब  लिखकर 'मुझेदूसरे व्यक्ति को लिखने की प्रेरणा देता है।

प्रेरणार्थक क्रियाओं के दो रूप हैं। जैसे- 'गिरनासे 'गिरानाऔर 'गिरवाना दोनों क्रियाएँ एक के बाद दूसरी प्रेरणा में हैं। याद रखने वाली बात यह है कि अकर्मक क्रिया प्रेरणार्थक होने पर सकर्मक (कर्म लेनेवालीहो जाती है। जैसे -  राम लजाता है। वह राम को लजवाता है।

प्रेरणार्थक क्रियाएँ सकर्मक और अकर्मक दोनों क्रियाओं से बनती हैं। ऐसी क्रियाएँ हर स्थिति में सकर्मक ही रहती हैं। जैसेमैंने उसे हँसायामैंने उससे किताब लिखवायी। पहले में कर्ता अन्य (कर्मको हँसाता है और दूसरे में कर्ता दूसरे को किताब लिखने को प्रेरित करता है। इस प्रकार हिन्दी में प्रेरणार्थक क्रियाओं के दो रूप चलते हैं। प्रथम में 'नाका और द्वितीय में 'वानाका प्रयोग होता हैहँसानाहँसवाना।

मूल द्वितीय-तृतीय (प्रेरणा)

उठना उठानाउठवाना

उड़ना उड़ानाउड़वाना

चलना चलानाचलवाना

देना दिलानादिलवाना

जीना जिलानाजिलवाना

लिखना लिखानालिखवाना

जगना जगानाजगवाना

सोना सुलानासुलवाना

पीना पिलानापिलवाना

देना दिलानादिलवाना

(2)यौगिक क्रिया -  दो या दो से अधिक धातुओं और दूसरे शब्दों के संयोग से या धातुओं में प्रत्यय लगाने से जो क्रिया बनती हैउसे यौगिक क्रिया कहा जाता है। 

जैसेचलना-चलानाहँसना-हँसाना।

(3)द्विकर्मक क्रिया (Double Transitive Verb) -  जिस क्रिया के दो कर्म होते है उसे द्विकर्मक क्रिया कहते है। 

कुछ क्रियाएँ एक कर्मवाली और दो कर्मवाली होती है। जैसेराम ने रोटी खायी। इस वाक्य में कर्म एक ही है-

'रोटी किन्तु 'मैं लड़के को वेद पढ़ाता हूँइस वाक्य में दो कर्म हैं- 'लड़के कोऔर 'वेद

(4)संयुक्त क्रिया (Compound Verb) -  जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती हैउसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।

जैसेघनश्याम रो चुकाकिशोर रोने लगावह घर पहुँच गया। 

इन वाक्यों में 'रो चुका', 'रोने लगाऔर 'पहुँच गयासंयुक्त क्रियाएँ हैं।

विधि और आज्ञा को छोड़कर सभी क्रियापद दो या अधिक क्रियाओं के योग से बनते हैंकिन्तु संयुक्त क्रियाएँ इनसे भित्र हैक्योंकि जहाँ एक ओर साधारण क्रियापद 'हो', 'रो', 'सो', 'खाइत्यादि धातुओं से बनते हैवहाँ दूसरी ओर संयुक्त क्रियाएँ 'होना', 'आना', 'जाना', 'रहना', 'रखना', 'उठाना', 'लेना', 'पाना', 'पड़ना', 'डालना', 'सकना', 'चुकना', 'लगना', 'करना', 'भेजना', 'चाहनाइत्यादि क्रियाओं के योग से बनती हैं।

इसके अतिरिक्तसकर्मक तथा अकर्मक दोनों प्रकार की संयुक्त क्रियाएँ बनती हैं। जैसे-

अकर्मक क्रिया सेलेट जानागिर पड़ना। 

सकर्मक क्रिया सेबेच लेनाकाम करनाबुला लेनामार देना। 

संयुक्त क्रिया की एक विशेषता यह है कि उसकी पहली क्रिया प्रायः प्रधान होती है और दूसरी उसके अर्थ में विशेषता उत्पत्र करती है। जैसेमैं पढ़ सकता हूँ। इसमें 'सकनाक्रिया 'पढ़नाक्रिया के अर्थ में विशेषता उत्पत्र करती है। हिन्दी में संयुक्त क्रियाओं का प्रयोग अधिक होता है।

संयुक्त क्रिया के भेद

अर्थ के अनुसार संयुक्त क्रिया के  11 मुख्य भेद है -

(i) आरम्भबोधक -  जिस संयुक्त क्रिया से क्रिया के आरम्भ होने का बोध होता हैउसे 'आरम्भबोधक संयुक्त क्रियाकहते हैं।

जैसेवह पढ़ने लगापानी बरसने लगाराम खेलने लगा।

(ii) समाप्तिबोधक -  जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया की पूर्णताव्यापार की समाप्ति का बोध होवह 'समाप्तिबोधक संयुक्त क्रियाहै।

जैसेवह खा चुका हैवह पढ़ चुका है। धातु के आगे 'चुकनाजोड़ने से समाप्तिबोधक संयुक्त क्रियाएँ बनती हैं।

(iii) अवकाशबोधक -  जिससे क्रिया को निष्पत्र करने के लिए अवकाश का बोध होवह 'अवकाशबोधक संयुक्त क्रियाहै।

जैसेवह मुश्किल से सोने पायाजाने  पाया।

(iv) अनुमतिबोधक -   जिससे कार्य करने की अनुमति दिए जाने का बोध होवह 'अनुमतिबोधक संयुक्त क्रियाहै। 

जैसेमुझे जाने दोमुझे बोलने दो। यह क्रिया 'देनाधातु के योग से बनती है।

(v) नित्यताबोधक -   जिससे कार्य की नित्यताउसके बन्द  होने का भाव प्रकट होवह 'नित्यताबोधक संयुक्त क्रियाहै।

जैसेहवा चल रही हैपेड़ बढ़ता गयातोता पढ़ता रहा। मुख्य क्रिया के आगे 'जानाया 'रहनाजोड़ने से नित्यताबोधक संयुक्त क्रिया बनती है।

(vi) आवश्यकताबोधक -   जिससे कार्य की आवश्यकता या कर्तव्य का बोध होवह 'आवश्यकताबोधक संयुक्त क्रियाहै।

जैसेयह काम मुझे करना पड़ता हैतुम्हें यह काम करना चाहिए। साधारण क्रिया के साथ 'पड़ना' 'होनाया 'चाहिएक्रियाओं को जोड़ने से आवश्यकताबोधक संयुक्त क्रियाएँ बनती हैं।

(vii) निश्र्चयबोधक -   जिस संयुक्त क्रिया से मुख्य क्रिया के व्यापार की निश्र्चयता का बोध होउसे 'निश्र्चयबोधक संयुक्त क्रियाकहते हैं।

जैसेवह बीच ही में बोल उठाउसने कहामैं मार बैठूँगावह गिर पड़ाअब दे ही डालो। इस प्रकार की क्रियाओं में पूर्णता और नित्यता का भाव वर्तमान है।

(viii) इच्छाबोधक -   इससे क्रिया के करने की इच्छा प्रकट होती है। 

जैसेवह घर आना चाहता हैमैं खाना चाहता हूँ। क्रिया के साधारण रूप में 'चाहनाक्रिया जोड़ने से इच्छाबोधक संयुक्त क्रियाएँ बनती हैं।

(ix) अभ्यासबोधक -   इससे क्रिया के करने के अभ्यास का बोध होता है। सामान्य भूतकाल की क्रिया में 'करनाक्रिया लगाने से अभ्यासबोधक संयुक्त क्रियाएँ बनती हैं।

जैसेयह पढ़ा करता हैतुम लिखा करते होमैं खेला करता हूँ।

(x) शक्तिबोधक -   इससे कार्य करने की शक्ति का बोध होता है। 

जैसेमैं चल सकता हूँवह बोल सकता है। इसमें 'सकनाक्रिया जोड़ी जाती है।

(xi) पुनरुक्त संयुक्त क्रिया -  जब दो समानार्थक अथवा समान ध्वनिवाली क्रियाओं का संयोग होता हैतब उन्हें 'पुनरुक्त संयुक्त क्रियाकहते हैं।

जैसेवह पढ़ा-लिखा करता हैवह यहाँ प्रायः आया-जाया करता हैपड़ोसियों से बराबर मिलते-जुलते रहो।

(5) सहायक क्रिया (Helping Verb) -   सहायक क्रियाएँ मुख्य क्रिया के साथ प्रयुक्त होकर अर्थ को स्पष्ट एवं पूर्ण करने में सहायक करती है। जैसे-

(i) मैं घर जाता हूँ। (यहाँ 'जानामुख्य क्रिया है और 'हूँसहायक क्रिया है)

(ii) वे हँस रहे थे। (यहाँ 'हँसनामुख्य क्रिया है और 'रहे थेसहायक क्रिया है)

(6) नामबोधक क्रिया (Nominal Verb) -  संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती हैउसे 'नामबोधक क्रियाकहते हैं। 

जैसे-

संज्ञा + क्रिया = नामबोधक क्रिया

लाठी + मारना = लाठी मारना

रक्त + खौलना = रक्त खौलना

विशेषण + क्रिया = नामबोधक क्रिया

दुःखी + होना = दुःखी होना

पीला + पड़ना = पीला पड़ना

द्रष्टव्यनामबोधक क्रियाएँ संयुक्त क्रियाएँ नहीं हैं। संयुक्त क्रियाएँ दो क्रियाओं के योग से बनती है और नामबोधक क्रियाएँ संज्ञा अथवा विशेषण के मेल से बनती है। दोनों में यही अन्तर है।

(7) पूर्वकालिक क्रिया (Absolutive Verb) -  जब कर्ता एक क्रिया समाप्त कर उसी क्षण दूसरी क्रिया में प्रवृत्त होता है तब पहली क्रिया 'पूर्वकालिककहलाती है।

जैसेउसने नहाकर भोजन किया। इसमें 'नहाकरपूर्वकालिक क्रिया हैक्योंकि इससे 'नहानेकी क्रिया की समाप्ति के साथ ही भोजन करने की क्रिया का बोध होता है।

रचना की दृष्टि से क्रिया के दो भेद है -

(1) सकमर्क क्रिया (Transitive Verb)                    (2 ) अकर्मक क्रिया (Intransitive Verb)

(1)सकमर्क क्रिया :- वाक्य में जिस क्रिया के साथ कर्म भी होतो उसे सकमर्क क्रिया कहते है।

इसे हम ऐसे भी कह सकते है- 'सकर्मक क्रियाउसे कहते हैजिसका कर्म हो या जिसके साथ कर्म की सम्भावना होअर्थात जिस क्रिया के व्यापार का संचालन तो कर्ता से होपर जिसका फल या प्रभाव किसी दूसरे व्यक्ति या वस्तुअर्थात कर्म पर पड़े।

दूसरे शब्दों में-जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़े उसे सकमर्क क्रिया कहते है।

जैसेबकरी घास खाती हैपिताजी अख़बार पढ़ते है।

उपयुक्त वाक्यों में 'खाती है' 'पढ़ते हैसकमर्क क्रियाये है। इनका फल 'घासऔर 'अख़बारपर पड़ रहा है जो कि कर्म है।

कभी-कभी सकर्मक क्रिया का कर्म छिपा रहता है। जैसेवह गाता हैवह पढ़ता है। यहाँ 'गीतऔर 'पुस्तकजैसे कर्म छिपे हैं।

पहचानक्रिया के साथ 'क्याअथवा 'किसकोलगाने पर जो उत्तर आये वही 'कर्महोता है

सकमर्क क्रिया दो प्रकार की होती है

(i) एककर्मक क्रिया (ii) द्विकर्मक क्रिया

(i) एककमर्क क्रिया   :-  जिस क्रिया का केवल एक ही कर्म होता है।

जैसेविजय सेव खाया। (कर्मसेव)

तुम स्कूल जाते हो। (कर्मस्कूल )

(ii) द्विकर्मक क्रिया   :-   जिस सकमर्क क्रिया के दो कर्म होते हैउसे द्विकर्मक क्रिया कहते है।

जैसेअध्यापक 'बच्चोंको व्याकरण पढ़ा रहे है।

गाय 'बछड़ेको 'दूधपिलाती है।

(2)अकर्मक क्रिया :- वाक्य में जब क्रिया के साथ कर्म नही होता तो उस क्रिया को अकर्मक क्रिया कहते है।

दूसरे शब्दों मेंजिन क्रियाओं का व्यापार और फल कर्ता पर होवे 'अकर्मककहलाती हैं।

अकर्मक क्रियाओं का 'कर्मनहीं होताक्रिया का व्यापार और फल दूसरे पर  पकड़कर कर्ता पर पड़ता है। 

उदाहरण के लिए -

श्याम सोता है। इसमें 'सोनाक्रिया अकर्मक है। 'श्यामकर्ता है, 'सोनेकी क्रिया उसी के द्वारा पूरी होती है। अतःसोने का फल भी उसी पर पड़ता है। इसलिए 'सोनाक्रिया अकर्मक है।

सकर्मक और अकर्मक क्रियाओं की पहचान

सकर्मक और अकर्मक क्रियाओं की पहचान 'क्या', 'किसेया 'किसकोआदि पश्र करने से होती है। यदि कुछ उत्तर मिलेतो समझना चाहिए कि क्रिया सकर्मक है और यदि  मिले तो अकर्मक होगी।  जैसे -

(i) 'राम फल खाता हैै।'

प्रश्न करने पर कि राम क्या खाता हैउत्तर मिलेगा फल। अतः 'खानाक्रिया सकर्मक है।

(ii) 'सीमा रोती है।'

इसमें प्रश्न पूछा जाये कि 'क्या रोती है ?' तो कुछ भी उत्तर नहीं मिला। अतः इस वाक्य में रोना क्रिया अकर्मक है।

उदाहरणार्थमारनापढ़नाखानाइन क्रियाओं में 'क्या' 'किसेलगाकर पश्र किए जाएँ तो इनके उत्तर इस प्रकार होंगे-

पश्रकिसे मारा ?

उत्तरकिशोर को मारा। 

पश्रक्या खाया ?

उत्तरखाना खाया। 

पश्रक्या पढ़ता है। 

उत्तरकिताब पढ़ता है। 

इन सब उदाहरणों में क्रियाएँ सकर्मक है।

कुछ क्रियाएँ अकर्मक और सकर्मक दोनों होती है और प्रसंग अथवा अर्थ के अनुसार इनके भेद का निर्णय किया जाता है। जैसे-

अकर्मक               सकर्मक

उसका सिर खुजलाता है।    वह अपना सिर खुजलाता है।

बूँद-बूँद से घड़ा भरता है।    मैं घड़ा भरता हूँ।

तुम्हारा जी ललचाता है।     ये चीजें तुम्हारा जी ललचाती हैं।

जी घबराता है।          विपदा मुझे घबराती है।

वह लजा रही है।         वह तुम्हें लजा रही है।














हिन्दी व्याकरण 

•   भाषा   •   लिपि   •   व्याकरण   •   वर्ण,वर्णमाला   •   शब्द   •   वाक्य   •   संज्ञा   •   सर्वनाम   •   क्रिया   •   काल   •   विशेषण   •   अव्यय   •   लिंग   •   उपसर्ग   •   प्रत्यय   •   तत्सम तद्भव शब्द   •    संधि 1   •  संधि 2   •   कारक   •   मुहावरे 1   •   मुहावरे 2   •   लोकोक्ति   •   समास 1   •   समास 2   •   वचन   •   अलंकार   •   विलोम   •   अनेकार्थी शब्द   •  अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 1   •   अनेक शब्दों के लिए एक शब्द 2   •   पत्रलेखन   •   विराम चिह्न   •   युग्म शब्द   •   अनुच्छेद लेखन   •   कहानी लेखन   •   संवाद लेखन   •   तार लेखन   •   प्रतिवेदन लेखन   •   पल्लवन   •   संक्षेपण   •   छन्द   •   रस   •   शब्दार्थ   •   धातु   •   पदबंध   •   उपवाक्य   •   शब्दों की अशुद्धियाँ   •   समोच्चरित भिन्नार्थक शब्द   •   वाच्य   •   सारांश   •   भावार्थ   •   व्याख्या   •   टिप्पण   •   कार्यालयीय आलेखन   •   पर्यायवाची शब्द   •   श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द   •   वाक्य शुद्धि   •   पाठ बोधन   •   शब्द शक्ति   •   हिन्दी संख्याएँ   •   पारिभाषिक शब्दावली   •




0 comments:

Post a Comment